भाई की मर्जी के बिना शादी करना 18 साल की बहन को महंगा पड़ गया। भाई ने खौफनाक तरीके से इसका बदला लिया। जानिए दिल दहला देने वाला मामला।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Patiala honor killing
- फोटो : अमर उजाला
पटियाला में एक युवक ने अपनी 18 साल की बहन का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। बहन ने परिवार की मर्जी के बगैर कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिससे उसका भाई नाराज था। ऑफिसर कालोनी में किराये के मकान में अपनी मां के साथ रहने वाली 18 साल की मनजीत कौर ने तीन दिन पहले ही परिवार से छिपकर कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन
3 of 4
Patiala honor killing
- फोटो : अमर उजाला
मनजीत की कोर्ट मैरिज के दस्तावेज जब डाक के जरिये उसके घर पहुंचे, तो परिवार वाले हैरान रह गया। गुस्से में आए उसके भाई भैरों नाथ ने रविवार सुबह तेजधार हथियार से मनजीत कौर का कत्ल कर दिया। उस समय वह घर में अकेली थीं।
वारदात के बाद आरोपी भाई फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी भाई रेहड़ी चलाता है और लेबर का काम भी करता था। मनजीत कौर का पति भी लेबर का ही काम करता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी भाई के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। अभी उसके पति का भी कुछ नहीं पता लग पाया है। उसकी भी तलाश की जा रही है।