फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर दंपत्ति की हत्या, नहर से मिला पति का शव

Mon, 08 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बंबावड़ से एक दंपति का अपहरण कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को पति का शव नहर से बरामद कर लिया। दंपति की बेटी व बेटा भी गायब हैं। 
विज्ञापन


हत्या का आरोप गांव में ही इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करने वाले एक व्यक्ति पर लगा है। आरोपी घटना के बाद से गायब है। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है, जिससे कई अहम जानकारी मिली है। लड़की की लोकेशन राजस्थान के बीकानेर में मिली है। 

पुलिस ने बताया कि जिला गाजियाबाद थाना मसूरी क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी प्रमोद शर्मा बादलपुर क्षेत्र के गांव बंबावड़ में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करता है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह तंत्र विद्या भी जानता है। आरोप है कि एक अगस्त को प्रमोद शर्मा अपनी कार से बंबावड़ गांव के वेद प्रकाश व उसकी पत्नी ऊकलेश, 16 वर्षीय बेटी और बेटे राहुल (6) को लेकर कहीं गया था। 
विज्ञापन

देर रात लड़की ने चाचा को किया था फोन

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
एक अगस्त की देर रात लड़की ने अपने चाचा ओम प्रकाश के मोबाइल पर फोन किया कि हम लोग अस्पताल में हैं। उसके बाद चार अगस्त को उसने दोबारा अपने रिश्ते के भाई सुनील के पास फोन किया कि मम्मी-पापा व भाई को बंधक बनाकर रखा गया है। 

मैं किसी तरह से बचकर निकली हूं। उसने अपनी लोकेशन राजस्थान के बीकानेर में बताई थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। वेद प्रकाश के भाई ओम प्रकाश की तहरीर पर बादलपुर पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना के बारे में कुछ अहम सुराग मिले। 

सीओ ग्रेटर नोएडा तृतीय राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को वेदप्रकाश का शव गांव बंबावड की नहर से बरामद कर लिया गया है। इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस टीम ने राजस्थान के बालाजी से लड़की के कपड़े बरामद कर लिए हैं। लड़की की तलाश जारी है, जल्द ही उसे बरामद कर मामले का खुलासा  किया जाएगा।

ग्रामीणों ने लगाया जाम
पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी व बेटी व बेटा राहुल को सकुशल बरामद करने की मांग को लेकर गांव कूड़ी खेड़ा मोड़ पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम को खोल दिया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें