फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः सभासद की हत्या के बाद भड़का बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के लोनी में कार सवार चार बदमाशों ने अशोक विहार कालोनी में घर के बाहर बैठे नगर पालिका सभासद शौकीन मलिक पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन


गंभीर अवस्था में उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, वहां से मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। गुस्साए लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर राज्य मार्ग पर जाम लगा दिया और कई वाहनों को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बवाल की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया। तब जाकर एक घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन

भड़की भीड़ ने दिल्ली सहारनपुर रोड किया जाम

अशोक विहार कालोनी निवासी शौकीन मलिक (45) वार्ड नंबर 42 के सभासद हैं। शुक्रवार रात आठ बजे वह कालोनी के लोगों के साथ घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे।

कुछ देर बाद लोग वहां से उठकर नमाज पढ़ने चले गए। शौकीन मलिक अकेले रह गए। इसी दौरान सफेद रंग की कार सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और शौकीन मलिक के ऊपर गोलियां बरसा दीं।

इसके बाद गढ़ी शबलू की ओर की ओर तेज गति से भाग गए। कनपटी और छाती में तीन गोलियां लगने से शौकीन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल परिजन जीटीबी अस्पताल ले गए। वहां गंभीर हालत देखते हुए मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पत्थर बरसाकर कई वाहनों में की तोड़फोड़

घटना से आक्रोशित कालोनी के सैकड़ों लोगों ने दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर पहुंचकर जाम लगा दिया तथा एक ट्रक एवं दो कारों को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

मौके पर पहुंचे सीओ बार्डर अरविंद यादव, एसडीएम जयपाल एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जाकर एक घंटे बाद जाम खुल सका।

तनाव की स्थिति को देखते हुए जनपद के कई थानों का फोर्स मौके पर बुला लिया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजन तहरीर लिखकर दे रहे हैं। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें