फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सिपाही ने पार्षद से की बदसलूकी, गिरफ्तारी के बाद हुआ सस्पेंड 

Mon, 19 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
रक्षा मंत्री की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने भाजपा की निगम पार्षद से शराब के नशे में धुत होकर बदसलूकी की। पीड़िता ने पांडव नगर थाने में आरोपी रज्जित की शिकायत की। 
विज्ञापन


इसके बाद मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा रज्जित को निलंबित भी कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पूर्वी दिल्ली में भाजपा से महिला निगम पार्षद पटपड़गंज इलाके में फॉगिंग कराकर रिक्शा से घर लौट रही थीं। आरोप है कि इस बीच शराब के नशे में धुत बाइक सवार सिपाही रज्जित ने पार्षद के रिक्शा को जबरन रुकवा लिया।

विरोध करने पर गंदी-गंदी गालियां दी और उसने पार्षद का हाथ मरोड़ दिया। घटना में पार्षद की चूड़ी टूट गई और उसे चोट लगी। उसने पार्षद को यह कहकर भी धमकाया कि वह रक्षा मंत्री की सुरक्षा में है, वह उसका कुछ नहीं बिगड़ सकती है। 
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गया। इधर, पार्षद की सूचना पर पुलिस ने छानबीन के बाद छेड़छाड़, रास्ता रोककर मारपीट करने और फब्तियां कसने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब चार साल पूर्व आरोपी सिपाही इलाके में तैनात था। पार्षद ने उसकी उगाही की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। इसके बाद उसका तबादला हो गया। शायद इसी बात से चिढ़कर उसने उसके साथ बदसलूकी की। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें