फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई अधिकारी बनकर महिला से अंगूठी-कंगन ठगे

Tue, 13 May 2014 12:56 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-11 में सोमवार दोपहर स्कूल से नाती को लेकर लौट रही हाईकोर्ट के वकील की सास से बदमाशों ने सीबीआई अधिकारी बनकर लाखों के गहने ठग लिए। बाइकर्स गैंग का डर दिखाकर उनके गहने उतरवाकर बच्चे के स्कूल बैग में रखवा दिए। महिला ने कुछ दूर जाकर जांच की तो गहने नकली थे।
विज्ञापन


सेक्टर-11 निवासी परमजीत कौर हाईकोर्ट में वकील दामाद विशाल खन्ना और बेटी के साथ रहती हैं। सोमवार दोपहर को वे डीपीएस में प्रेप में पढ़ने वाले नाती दैविक को स्कूल बस से लेकर घर लौट रही थीं।

जयपुरिया चौक से कुछ आगे एक युवक ने उन्हें आवाज दी और बोला कि मैं सीबीआई से हूं, साहब बुला रहे हैं। महिला पीछे गई तो एक युवक सामने खड़े युवक की पिटाई करते हुए उसकी चेन उतरवाकर उसकी जेब में रखवा रहा था।
विज्ञापन


महिला को देखकर वह चिल्लाया कि यहां रोज बाइकर्स लूटमार कर रहे हैं। आप अंगूठी और कंगन उतारकर बैग में रखिए। इसके बाद उसने एक कागज निकालकर दिया और उसमें उनकी तीन अंगूठियां और दो सोने के कंगन उतरवाकर नाती के स्कूल बैग में रखवाकर भेज दिया।

कुछ आगे चलने के बाद महिला को शक हुआ तो उन्होंने बैग से गहने निकाले। बैग में कागज में लिपटे नकली कंगन पड़े थे। बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया मगर बदमाश वहां से भाग चुके थे। महिला ने पुलिस को मामले की शिकायत की। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

नहीं लगा 100 नंबर
महिला के अनुसार वे मौके से ही करीब 15 मिनट तक 100 नंबर मिलाती रहीं मगर नंबर नहीं लगा। अगर समय पर पुलिस पहुंचती तो बदमाश पकड़े जा सकते थे। महिला ने आरोप लगाया कि इलाके में कोई भी घटना हो 100 नंबर मिलता ही नहीं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें