फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास के ऊपर से गिरी कार, बच्चे सहित दंपति घायल

Mon, 20 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हाजीपुर अंडरपास के ऊपर से रविवार देर रात कार नीचे गिर गई। कार में सवार दंपति व तीन साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सभी को गंभीर हालत में जेपी अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अंडरपास का आवागमन प्रभावित रहा, जिससे जाम लग गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सेक्टर-82 के रहने वाले नीरज कुमार पत्नी अंजू व तीन साल के बेटे के साथ कार से नोएडा दवा लेने आए थे। दवा लेकर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान रात 10 बजे सेक्टर-105 हाजीपुर अंडरपास के निकट उनकी कार करीब 25 फीट नीचे अंडरपास में गिर गई। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद वहां पर जाम लग गया। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। उधर अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है, जहां बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें