फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम बदलकर वारदात को अंजाम देता था भाटी गैंग का शार्प शूटर

Mon, 20 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी से फरार सुंदर भाटी गैंग का शार्प शूटर अवनीश उर्फ अन्नी पुलिस को गुमराह करने और वारदात को अंजाम देने के लिए नाम बदलकर वारदात को अंजाम देता था। वारदात के बाद जिस नाम का पता पुलिस को चलता था वह उसी नाम से रिपोर्ट दर्ज कर देती थी। गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़ समेत अन्य जिलों के थानों में अलग-अलग नामों से उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


जिला सत्र न्यायालय में पेशी पर आए विजय पंडित हत्याकांड के आरोपी अन्नी के आपराधिक इतिहास को पुलिस एक बार फिर खंगालने में जुट गई है। अब तक की जानकारी में पता चला है कि उस पर हत्या, लूट, रंगदारी समेत विभिन्न धाराओं में अलग-अलग थानों में कुल 27 मुकदमे दर्ज है।

गौतमबुद्धनगर जिले की बात की जाए तो ग्रेटर नोएडा कोतवाली में ही 12 मुकदमे हैं। इनमें से कुछ मनोज के नाम से दर्ज हैं। दादरी कोतवाली में भी हत्या व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। इसके अलावा हापुड़ और बुलंदशहर के थानों में कुछ रिपोर्ट अखिलेश के नाम से भी दर्ज हुई हैं। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के दादूपुर गांव में अन्नी का ननिहाल है वहां पर उसे लोग मनोज के नाम से भी बुलाते हैं। वहीं कुछ लोग उसे अखिलेश व अन्य नामों से भी जानते है।
विज्ञापन


पुलिस की पकड़ से दूर
पेशी से लौटने के दौरान 17 जून को पुलिस कस्टडी से भागा अन्नी का पता पुलिस को नहीं चल सका है। पुलिस की पकड़ से वह दूर है। उधर अन्नी से खतरा मान रहे विजय पंडित के परिजनों में डर बना हुआ है। वह लगातार गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जल्द गिरफ्तारी नही होने पर परिजन दोबारा दादरी में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दे चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें