फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा लेकर आए किशोर को कुचल 30 फुट दूर खेत में गिरी कार

Sat, 26 Mar 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दौला-हरचंदपुर मार्ग पर बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे बैठे 15 वर्षीय किशोर को कुचल दिया। गाड़ी पेड़ से टकराते हुए करीब 30 फुट दूर खेत में जा गिरी। इस हादसे में किशोर सहित दो की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में मृतक की मां भी शामिल है। जिन्हें सोहना अस्पताल से गुड़गांव रेफर कर दिया है। इस हादसेसे होली की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं।

पुलिस ने हादसे में घायल कार चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार दोपहर दौला-हरचंदपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे भैंस का चारा रखकर बैठे 15 वर्षीय विशाल को  कुचल दिया।
विज्ञापन


जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद बेकाबू कार खजूर के पेड़ से टकराई और एक अन्य पेड़ से टकराते हुए करीब 30 फुट दूर जाकर खेत में गिरी। कार में महिला सहित चार लोग सवार थे।

जिसमें 65 वर्षीय जगना, जगना का 35 वर्षीय बेटा चंद्रपाल, 18 वर्षीय राहुल व 37 वर्षीय कार चालक कुलदीप शामिल थे। जिसमें से चंद्रपाल की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई। कार में सवार जगना, कुलदीप व चंद्रपाल गांव हरचंदपुर निवासी हैं, जो राजस्थान निवासी अपने भांजे राहुल को उसके गांव छोडने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें