फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टवेरा सवार लुटेरों ने जूते भी नहीं छोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-15 गोलचक्कर के पास कैब में लिफ्ट लेना दो युवकों को भारी पड़ गया। टवेरा कार में पहले से मौजूद बदमाशों ने दोनों युवकों को तमंचे के बल पर अगवा कर करीब ढाई घंटे तक नोएडा की सड़कों पर घुमाते रहे।
विज्ञापन


हद यह थी कि लुटेरों ने युवकों से रुपये और मोबाइल तो क्या जूते तक लूट लिए। इसके बाद दोनों युवकों को सेक्टर-71 के पास एक नाले में फेंककर फरार हो गए।

लूटने के बाद कैब में से फेंका नाले पर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पवन शर्मा और राहुल कुमार दोनों बिशनपुरा में किराए के मकान में रहते हैं। दोनों निजी कंपनियों में नौकरी करते हैं।

पिछले रविवार को वह जीआईपी में एक मीटिंग में गए थे। मीटिंग खत्म होने के बाद रात करीब 12 बजे कोई साधन न मिलने पर वह पैदल सेक्टर-15 गोलचक्कर के पास पहुंच गए। यहां पर चौकी की ओर खड़े होकर उन्होंने टवेरा कार चालक से लिफ्ट मांगी। चालक ने दोनों युवकों को अपनी कार में बैठा लिया।

इसके बाद उनकी कनपटी में तमंचा लगाकर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर पिटाई भी की। इसके बाद युवकों से 4500 रुपये, मोबाइल, टेबलेट, एटीएम कार्ड, जूते, पेन ड्राइव आदि सामान लूटने के बाद युवकों को सेक्टर-71 और 119 के बीच में नाले पर फेंक दिया।
विज्ञापन

पुल‌िस ने दर्ज नहीं क‌िया मामला

जब बदमाशों ने दोनों युवकों को लूटने के बाद कैब से बाहर फेंक द‌िया तो किसी तरह निकलकर दोनों युवकों ने पीसीआर को घटना के बारे में बताया।

पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वायरलेस पर मैसेज फ्लैश किया। पुलिस वालों से 50 रुपये लेकर युवक सेक्टर-20 थाना पहुंचे। जहां पर मामला दर्ज न होने पर पूरी रात युवक बैठे रहे।

वारदात किस थाना क्षेत्र में हुई, इसको लेकर पुलिस परेशान करती रही। सीओ फर्स्ट शिवराम यादव ने घटना के बारे में जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की है। अभी तक उनका मामला दर्ज नहीं हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें