दिल्ली दल्लूपुरा इलाके में रोडरेज में हुई हत्या में मृतक दीपक को इसी कार में सवार ने मारी थी गोली
- फोटो : अमर उजाला
न्यू अशोक नगर इलाके में रविवार रात रोडरेज की वारदात में नशे में धुत एंडेवर कार सवार प्रॉपर्टी डीलर ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त गांव गोठला, मोहब्बताबाद, फरीदाबाद निवासी दीपक भड़ाना उर्फ कालू (25) के रूप में हुई है।
पुलिस ने छानबीन के बाद सोमवार को आरोपी यशपाल सिंह माही को नोएडा सेक्टर-25 से गिरफ्तार कर लिया और कार बरामद कर ली है। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, दीपक भड़ाना के परिवार में मां कमलेश देवी, दो छोटे भाई विक्रम और संजू हैं।
दीपक खेती के अलावा भूसे का कारोबार करता था। रविवार को उसके रिश्ते के दो भतीजों विकास व सागर की बारात दिल्ली के कोंडली इलाके में आई थी। दीपक अपने पांच रिश्तेदारों के साथ इनोवा गाड़ी में बारात में आया था। रात 10 बजे कार चालक अशोक कुमार वापस फरीदाबाद के लिए निकला।
सीसीटीवी फुटेज से धरा गया आरोपी
दिल्ली दल्लूपुरा इलाके में रोडरेज में हुई हत्या में मृतक दीपक को इसी कार में सवार ने मारी थी गोली
- फोटो : अमर उजाला
दल्लूपुरा मोड़ के पास इनोवा कार लाल रंग की एंडेवर कार से टच हो र्गई। कार में मौजूद दीपक के चचेरे भाई गुरजीत ने बताया कि शराब के नशे में धुत एंडेवर सवार चालक ने कार से उतरते ही गाली-गलौच शुरू कर दी। दीपक विरोध करने नीचे उतर गया।
इस बीच दोनों के बीच बहस होने लगी। बीच-बचाव के सभी लोग वापस कार में बैठ गए। दीपक चालक की बराबर वाली साइड में जाकर बैठ गया। इस बीच एंडेवर कार सवार अपनी गाड़ी से पिस्टल निकाल लाया और दीपक के सिर में गोली मार दी। दीपक को नोएडा स्थित मेट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज से धरा गया आरोपी
गोली मारने के बाद आरोपी यशपाल सिंह मौके से कार समेत फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को दीपक के साथ मौजूद लोगों ने बताया कि लाल रंग की एंडेवर कार में सवार शख्स ने उसे गोली मारी। नंबर उत्तराखंड का था।
मामूली विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई
दिल्ली दल्लूपुरा ईलाके में रोडरेज में हुई हत्या में मृतक दीपक इसी कार में सवार था
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। आरोपी गोली चलाते हुए दिख गया। दीपक के साथ मौजूद लोगों ने भागकर उसे पकड़ने का प्रयास भी किया था। सोमवार को आरोपी प्रॉपर्टी डीलर नोएडा सेक्टर-25 निवासी यशपाल सिंह माही को गिरफ्तार कर लिया गया।
दीपक के घर फरीदाबाद में छाया मातम रविवार को खुशी-खुशी दीपक अपने रिश्तेदारों के साथ शादी में शरीक होने के लिए कोंडली आया था। लेकिन अचानक मामूली विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई। जैसे ही दीपक के परिवार को उसकी हत्या की खबर मिली, घर में मातम छा गया।
इसी साल 13 मार्च को दीपक की शादी हुई थी। फिलहाल उसकी पत्नी गर्भवती है। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी शोभिता बेहोश हो गई। मां कमलेश का भी यही हाल है। चचेरे भाई गुरजीत ने बताया कि पिता बीर सिंह की मौत के बाद दीपक ही पूरे घर की जिम्मेदारी उठा रहा था। सोमवार को दीपक के घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा रही।