फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर व्यापारी की हत्या, सीआरपीएफ जवान गिरफ्तार

Wed, 28 Jun 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आमका रोड स्थित परचून की दुकान पर सोमवार रात शराब पीने के दौरान कहासुनी होने पर सीआरपीएफ जवान ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से व्यापारी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर आए लोगों ने  आरोपी को पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रसूलपुर छपरा (बिहार) निवासी बलदेव यादव दादरी नगर के आमका रोड स्थित घर में किराये पर रहता है और वहीं परचून की दुकान चलाता था। इसी मकान में गांव मिट्ठनपुर गुन्नौर, संभल निवासी सतीश कुमार भी किराये पर रहता है। सतीश छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सीआरपीएफ की 36वीं बटालियन में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर तैनात है। सोमवार रात सतीश और बलदेव शराब पी रहे थे। 

इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान सतीश ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन-चार हवाई फायर कर दिए। विरोध करने पर उसने बलदेव के सीने में गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने सतीश को पकड़ लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस सूचना दे दी। पुलिस बलदेव को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कर ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें