फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर पर हेरोइन की तस्करी, पाकिस्तानी सिम भी बरामद

Wed, 28 Jun 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
सरहद से बरामद की हेरोइन व पाक सिम कार्ड दिखाते हुए
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने फेंसिंग पार खेत से सवा करोड़ की हेरोइन और दो पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद किए हैं। यह घटना फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ की बीओपी मेहंदीपुर के पास मंगलवार को घटी है।
विज्ञापन


बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों ने खेत में हेरोइन छिपाई है, जिसे भारतीय तस्कर हासिल करेंगे। बीएसएफ ने बीओपी मेहंदीपुर के पास लगी फेंसिंग पार खेतों में स्पेशल सर्च अभियान चलाया।

वहां से ट्रैक्टर-ट्राली में लगने वाली एक लोहे की पाइप बरामद हुई। उस पाइप को काटने पर उसके बीच में से 245 ग्राम हेरोइन और दो पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद हुए। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में सवा करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें