फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग साले ने दी जीजा को लूटने की सुपारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के वसंत विहार में सुपारी देकर लूट करवाने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
विज्ञापन


यहां एक नाबालिग साले ने सुपारी देकर अपने ही जीजा को लुटवा दिया। वसंत विहार थाना पुलिस ने इम मामले में चार नाबालिगों और एक बालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

इसके साथ ही पुलिस ने लूटी गई रकम भी बरामद कर ली है।

तो इसलिए दी थी सुपारी

दक्षिण जिला पुलिस के अनुसार, बांका (बिहार) का रहने वाला राजकुमार दिल्ली में ठेकेदारी का काम करता है। उसका नाबालिग साला कई दिन से उससे सैलरी मांग रहा था।

सेलरी नहीं मिलने पर किशोर ने वसंत विहार में तीन नाबालिगों और एक बालिग को दो-दो हजार रुपये में राजकुमार को लूटने की सुपारी दी।

सुपारी देते वक्त यह भी फैसला हुआ था कि लूट की रकम उसे ही मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

महज 15 साल की उम्र में ऐसा काम

आरोपियों ने शनिवार को राजकुमार से 45 हजार रुपये लूट लिए थे। वसंत विहार थानाध्यक्ष सोमनाथ की टीम ने रविवार को तीन किशोरों (उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच) और एक बालिग बरजीत को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के खुलासे के बाद नाबालिग साले को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने किशोरों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें