गुड़गांव के बिलासपुर एरिया में एमबीए स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
पीड़िता का आरोप है कि उसके दोस्त ने अश्लील वीडियो बना फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी देकर एक साल तक दुष्कर्म करता रहा।
शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एक शादी में हुई थी मुलाकात
रोहतक की रहने वाली एमबीए स्टूडेंट सपना (बदला नाम) ने शिकायत में बताया कि हिसार के सातरोड निवासी रिंकू सैनी उर्फ मैंडी से उसकी मुलाकात एक शादी के दौरान हुई।
फिर दोनों दोस्त बन गए और काफी सालों तक फोन पर बातचीत होती रही।
आरोपी बिलासपुर एरिया में एक निजी कंपनी में काम करता है और पचगांव के फाजिलवास में किराये के मकान में रहता है।
बेहोशकर किया दुष्कर्म और बनाई वीडियो
पिछले साल नौ फरवरी को उसने मिलने के लिए बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोशी में अश्लील वीडियो क्लिप बना ली।
फिर फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी देकर एक साल तक अपने कमरे पर बुलाकर दुष्कर्म करता रहा।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।