बिसाहड़ा में इकलाख हत्याकांड के आरोपी रवि की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई है, फिर भी भाजपा नेताओं की बयानबाजी करने की सपा ने कड़ी निंदा की है।
सपा के जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी का कहना है कि रवि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई है फिर भी भाजपा विधायक संगीत सोम झूठे आरोप लगाकर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
भाजपा विधायक दादरी क्षेत्र को भी मुजफ्फर नगर बनाना चाहते हैं, लेकिन उनकी यह मंशा पूरी नहीं होगी। इस क्षेत्र के लोग बहुत ही संयम बरतने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो जाती, तब तक कुछ भी कहना सही नहीं है। भाटी का कहना है कि विधायक गुड्डू पंडित का बयान भी पूरी तरह से निराधार हैं। सपा सरकार में किसी भी वर्ग के साथ अत्याचार नहीं हो रहा है।