फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या! रास्ता नहीं बताया, तो गोली मार दी

Fri, 10 Jan 2014 11:30 AM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित पेप्सी कंपनी के पास रास्ता न बता पाने पर बाइकर्स ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। पीड़ित को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बाइकर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कासना थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि मूलत: कांशीराम नगर निवासी संजीव ग्रेनो स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। दो दिन पहले संजीव का भाई संदीप उससे मिलने आया था। बुधवार को दोनों भाई किसी काम से पेप्सी कंपनी, गुर्जरपुर गांव के पास से जा रहे थे।

उसी समय एक बाइक पर दो बदमाश आए और दोनों भाइयों से रास्ता पूछा। संजीव और संदीप ने कहा कि उन्हें रास्ते के बारे में जानकारी नहीं है। इस बात से नाराज बदमाशों ने संदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


संजीव ने विरोध किया तो दूसरे बदमाश ने तमंचा से उसके पेट में गोली मार दी। जिससे वह घायल होकर गिर गया। संदीप ने भाई को संभाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।

दूध देने में आनाकानी की, तो हो गई फायरिंग
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुजाना गांव के पास एक युवक ने दूधिया पर जान लेने की नीयत से फायरिंग कर दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। खेड़ा दुजाना निवासी बबलू का आरोप है कि दुजाना निवासी एक युवक प्रवीण से उसका विवाद चल रहा था।

बुधवार शाम को वह दूध की सप्लाई कर बाइक से घर वापस आ रहा था। उसी समय प्रवीण ने उस पर फायरिंग कर दी। बबलू ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा धाराओं में मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया फायरिंग की बात झूठी प्रतीत हो रही है। लेकिन जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें