फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार

Thu, 06 Jul 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गाजियाबाद के लिए उपयोगी।        
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व जिले के स्पेशल स्टाफ ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। इस दौरान बदमाश ने फायरिंग भी की, जिसमें दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


डीसीपी रोमिल बानिया के मुताबिक पुलिस को मंगलवार सूचना मिली थी कि चांद मोहम्मद उर्फ मटरू उर्फ अज्जू जाकिर नगर इलाके में रात करीब डेढ़ बजे अपने साथी से मिलने आएगा।

पुलिस की टीम ने खिजराबाद टी प्वाइंट,न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में पिकेट लगाकर बाइक सवारों की चेकिंग शुरू की। तभी जाकिर नगर की तरफ से पल्सर बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए।
विज्ञापन


पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने फरीदाबाद की तरफ यू-टर्न ले लिया। पुलिस टीम ने दोनों का पीछा किया। मोटरसाइकिल चला रहे चांद मोहम्मद ने पिस्टल निकालकर एसआई योगेश तंवर व एएसआई सुखबीर की तरफ फायर करना शुरू कर दिया।

इसमें दोनों बाल-बाल बच गए। पुलिस ने चांद मोहम्मद को पकड़ लिया जबकि उसका साथी जाहिद भागने में कामयाब हो गया। दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर में हुई लूट की वारदात को लेकर खास्सी मोहल्ला, साहिबाबाद निवासी चांद मोहम्मद पर इनाम रखा था। आरोपी के कब्जे से पिस्टल,चार कारतूस, मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें