फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी में पेड़ से लटका मिला बीटेक स्टूडेंट का शव, मचा हड़कंप

Sun, 26 Nov 2017 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

नर्सरी में लटका मिला बीटेक स्टूडेंट का शव
- पुलिस ने जताई सुसाइड की आशंका, मसूरी क्षेत्र के एक कालेज से कर रहा था इंजीनियरिंग 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीटेक स्टूडेंट का शव शनिवार को मसूरी की एक नर्सरी में पेड़ से लटका मिला। डासना पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर शव लटका होने की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस इसे सुसाइड का मामला बता रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से शिवपुर जैठनिया गाजीपुर के रहने वाले कमला सिंह यादव का बेटा बिजेंद्र यादव (22) आर्यन कालेज का बीटेक स्टूडेंट था। पुलिस के मुताबिक वह इंदरगढ़ी के मोहल्ला दोजनिया में किराए पर रहता था और बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। बिजेंद्र का शव शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे डासना चौकी के पास पहलवान नर्सरी में एक पेड़ से लटका मिला।

नर्सरी के कार्यरत कर्मचारी रमेश के मुताबिक सुबह करीब साढ़े सात बजे कुछ ग्राहक पौधे लेने आए तो वह उन्हें पौधे दिखाने लगा। इसी दौरान उसकी नजर पीपल के पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। उसने तत्काल नर्सरी मालिक मुस्तफा को सूचना दी और उन्होंने पुलिस को खबर की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


एसएचओ मसूरी सतेंद्र प्रकाश का कहना है कि प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला लग रहा है। मौत के कारण की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें