गुड़गांव की गांधी नगर कालोनी में ऑटो चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या के पीछे आरोपी का ऑटो चालक की पत्नी से अवैध संबध का संदेह होना कारण बताया है।
पांच दिन पहले गांधी नगर कालोनी के गली नंबर छह में प्रेम चंद (35) की चाकू से गोद कर हत्या हुई थी।
पुलिस ने हत्या का खुलासा करने के साथ ही आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी भी शुरू कर दी है।