फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पार्षद की प्राइवेट पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत

Sat, 12 Mar 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
किशन पहलवान पर हमला
विज्ञापन
दिल्ली में शुक्रवार देर रात नजफगढ़ का इलाका गोलियों की आवाजों से दहल गया। जब ‌तक सब कुछ शांत होता, दो लोगों की मौत हो चुकी थी। असल में नजफगढ़-नागलोई रोड स्थित पार्षद किशन पहलवान के ऑफिस पर हुई इस गोलीबारी में असली निशाना पार्षद ही थे लेकिन, वो बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे पार्षद किशन पहलवान के ऑफिस में पार्टी चल रही थी जिस दौरान फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।

मरने वालों में एक की पहचान 40 वर्षीय अशोक के रुप में हुई है जबकि, दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। बता दें कि किशन पहलवान पूर्व विधायक भरत सिंह के भाई हैं जिन पर पिछले साल हमला हुआ था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हमले में किशन पहलवान बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ चल रही है। साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

पहले किशन पहलवान को दी जान से मारने की धमकी

किशन पहलवान पर हमला

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात को किशन पहलवान के ऑफिस में पार्टी चल रही थी जिसमें किशन पहलवान भी मौजूद थे। रात लगभग 12 बजे के करीब कुछ लोग वहां पहुंचे और किशन को जान से मारने की धमकी देने लगे।

हमलावरों ने फायरिंग शुरु कर दी जिसमें किशन पहलवान तो बच गए लेकिन दो लोगों को गोली लग गई। पुलिस के मुताबिक मारे गए दोनों व्यक्ति प्राइवेट सुरक्षाकर्मी थे।

हालांकि पुलिस ने गैंगवार से इनकार किया है। घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि पार्टी के दौरान शराब के नशे में ही कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें