फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध पिलाने के बहाने किया 10 माह के बच्चे का किडनैप

Sat, 12 Mar 2016 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई
विज्ञापन
यहां कोटखाई से दस महीने का बच्चा लेकर फरार हुई महिला को संजौली में देर रात पकड़ लिया गया। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
दूध पिलाने के बहाने एक महिला ने 10 माह के बच्चे का किडनैप कर दिया। इससे पहले कि यह महिला काफी दूर भाग पाती शिमला पुलिस ने इसे पकड़ लिया। मामला शिमला के साथ लगते कोटखाई का है। यहां कोटखाई से दस महीने का बच्चा लेकर फरार हुई महिला को संजौली में देर रात पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


महिला के मां-बाप संजौली में रहते हैं। बताया जा रहा है कि महिला कुछ माह पहले गर्भवती थी लेकिन वह मां नहीं बन सकी थी। उसका पति उसे छोड़ कर चला गया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। अगवा बच्चा सुरक्षित है और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह बच्चा तहसील कोटखाई की पुडग पंचायत के ज्युणी गांव से वीरवार दोपहर बाद अगवा किया गया था। ज्युणी गांव में नेपाली मजदूर राम बहादूर बागवान जगदीश सिंह के पास मजदूर था। कुछ दिनों से उसकी परिचित नेपाली मूल की महिला कमला भी मजदूर दंपति के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे अंजाम दी पूरी वारदात

पुलिस ने टैक्सी चालक के सहयोग से महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को उसके मां बाप को सौंप दिया।
वीरवार को राम बहादुर अपनी पत्नी के साथ खेतों में मजदूर करने गया था। घर में उसकी पांच साल की बेटी तीन साल का बेटा, एक दस महीने का बेटा कमला के पास था। दोपहर बाद करीब तीन बजे महिला ने खेत में मां के पास दूध पिलाने के बहाने बच्चा उठाया।

शाम के समय राम बहादुर घर पहुंचा तो पता चला कि बच्चा उठा कर कमला खेत गई है। राम बहादुर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद कोटखाई पुलिस ने तलाश शुरू की तो पता चला कि बच्चे के साथ नेपाली महिला गुम्मा से टैक्सी से शिमला की ओर रवाना हुई।

पुलिस ने टैक्सी चालक को तलाशा तो महिला बच्चे को लेकर शिमला पहुंच चुकी थी। पुलिस ने टैक्सी चालक के सहयोग से महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को उसके मां बाप को सौंप दिया। पुलिस ने नेपाली मूल की महिला को शुक्रवार को ठियोग न्यायालय में पेश किया। कोटखाई के थाना प्रभारी धर्म सैन नेगी ने इसकी पुष्टि की है। 

हर पहलू पर हो रही है जांच : एसपी 
एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि महिला ने बच्चे को दूध पिलाने के बहाने अगवा किया था, इसके मां-बाप संजौली में रहते हैं संभव है कि उन्हें दिखाने के लिए लाई थी कि यह उसका बच्चा है। असल वजह क्या है, जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा फिलहाल पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें