फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को फोन करने के बाद गुड़गांव में ऑफिस से गायब हुआ मल्टीनेशनल कंपनी का मैनेजर

Sun, 01 Jan 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

आईटी कंपनी का सहायक मैनेजर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल डिटेल के आधार पर साइबर सैल ने शुरू की जांच
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योग विहार के आईटी हब में स्थित जेनपेक्ट कंपनी का सहायक मैनेजर शुक्रवार शाम से अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। शनिवार सुबह तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पंकज सिंह दिल्ली के घिटोरनी में परिवार के साथ रहते हैं। वह यहां उद्योग विहार में स्थित आईटी कंपनी जेनपेक्ट में बतौर सहायक मैनेजर पिछले दो वर्ष से कार्यरत हैं।

वह शुक्रवार सुबह दिल्ली से गुरुग्राम स्थित अपनी कंपनी में ड्यूटी पर आए थे। उनकी पत्नी अरुणा सिंह के मुताबिक, शाम को करीब 7:30 बजे उनसे मोबाइल पर बात हुई थी। उस समय पंकज ने पत्नी से कहा था कि वह एक घंटे बाद कंपनी से घर के लिए निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया

लेकिन देर रात तक भी वह घर वापस नहीं पहुंचे। उनके फोन पर संपर्क किया गया तो फोन स्विच ऑफ मिला। शनिवार सुबह तक भी फोन पर संपर्क नहीं हो सका तो करुणा सिंह उनकी कंपनी पहुंचीं, लेकिन वहां से भी कुछ सुराग हाथ नहीं लगा।

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि पंकज सिंह शुक्रवार रात करीब 9:06 बजे वह कंपनी से बाहर निकले। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है। अक्सर वह यहां से घिटोरनी जाने के लिए शेयर्ड कैब पकड़ते थे।

थाना सेक्टर-18 पुलिस ने केस दर्ज कर पंकज की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने उनके मोबाइल नंबर को भी सर्विलांस पर लगा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें