फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FB पर अनजान लोगों से चैटिंग, देखिए कहीं आपके साथ ऐसा न हो जाए

Sun, 01 Jan 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती
विज्ञापन
फेसबुक पर अनजान लोगों से चैटिंग करते समय सावधान रहें। वरना आपके साथ भी ऐसा होगा, जो इस महिला के साथ हुआ। अंबाला की महिला तेजेंदर कौर से ब्रिटिश बनकर युवक ने 15.48 लाख ठग लिए। फर्जी मेल करके लोगों को ठगने वाले नाइजीरियन गैंग ने यह वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। कुछ दिन पहले नोएडा में पकड़े गए इस गैंग ने पूछताछ में यह वारदात कबूली। गैंग में चार भारतीय भी शामिल हैं। सीआइए-टू मार्टिन को प्रोडक्शन वारंट पर अंबाला ले आई है। अब पूछताछ चल रही है और हेराफेरी के पैसों की रिकवरी की कोशिश जारी है।

महेशनगर थाने में 18 अक्टूबर को दर्ज मामले में नेहा गुप्ता, उदयवीर सिंह, उदय कुमार, नितिन सिंह, विवेक कुमार भी नामजद हैं। जांच अधिकारी एसआइ गुरदयाल सिंह के अनुसार नोएडा में पकड़े गए नाइजीरियन गैंग के सदस्य मार्टिन ने वहां पूछताछ में अंबाला की वारदात कुबूल की है।
विज्ञापन
Trending Videos

जब अमेरिका में थी, तब हुई थी दोनों में दोस्ती

फेसबुक
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जब अमेरिका में थी, तब गैंग के सदस्य जॉर्ज मार्टिन उर्फ ईवयर रेवबिन साइलेवस्टर ने उससे फेसबुक पर ब्रिटिश बनकर दोस्ती की व खुद को अरबपति बताया। उसने तेजेंदर को भारत में प्रॉपर्टी निवेश करने का झांसा दिया। फिर एक दिन मार्टिन ने मुंबई से व्हाट्सऐप पर टिकट भेजकर अपने इंडिया आने के बारे में बताया।

साथ ही वहां की एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा नियमों की आड़ में तंग किए जाने का मामला भी सुनाया। तेजेंदर भावनाओं में बह गई और उसने उसे इंडिया पहुंचकर बात करने को कहा। 28 सितंबर को भारत आने के बाद महिला को मार्टिन द्वारा 13 अक्टूबर को भारत आने का मैसेज मिला, वाट्सएप पर टिकट भी भेजा ताकि वे उसे लेने आ सके।

16 अक्टूबर को मार्टिन ने मुंबई एयरपोर्ट आने के बारे में बताया। उसे वहां से चंडीगढ़ की फ्लाइट लेने के लिए कहा गया, ताकि अंबाला बिना किसी परेशानी के पहुंच सके। उसी दौरान नेहा गुप्ता नामक महिला ने तेजेंदर को फोन पर बताया कि मार्टिन की कस्टम डयूटी में 38 हजार कम हैं, वे खाते में जमा करवा दें, बताए गए विवेक नामक व्यक्ति के खाते में पैसे डाल दिए गए।
विज्ञापन

इमोशनली ब्लैकमेल करके फंसाया महिला को

Facebook
उसके बाद नेहा ने दोबारा फोन किया और कहा कि मार्टिन के पास विदेशी करेंसी है, जो कि भारतीय मुद्रा के हिसाब से ज्यादा बनती है। अगर उसने 2.80 लाख नहीं जमा कराए तो मनी लांड्रिंग का केस बन जाएगा। उसे जेल जाना पड़ सकता है। यह कहकर नेहा ने खाते में चेक से 3.28 लाख जमा करवा लिए गए। इसके बाद एनओसी व अन्य बहानों से अलग-अलग खातों में पैसे जमा कराए गए।

तेजेंदर ने बताया कि एक आध बार उसने पैसे देने में असमर्थता जताई तो मार्टिन फोन पर जोर-जोर से रोता और बचाने के लिए गुहार लगाता। 15.48 लाख जमा करवाने के बाद भी जब और पैसे मांगे गए तक तेजेंदर का धैर्य जवाब दे गया, उसने इन्कार कर दिया। पता चला कि मार्टिन ने स्वयं को ब्रिटिश बताकर बनाए गए फेसबुक में जाली फोटो लगा रखी है।

नोएडा में गिरफ्तारी व बरामदगी
नोएडा पुलिस सूत्रों के अनुसार उद्यमियों और कारोबारियों को ठगने वाले नाइजीरियन गैंग से पांच लैपटॉप, 28 मोबाइल, 31 चेक बुक, पास बुक, एटीएम, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आइडी बरामद हुए। खातों में 34 लाख सीज कराए गए। ओग्वू एंटोनी, ऐवर रेवबे, सिकेरु ताइवू, फ्रांसिस, ओबी निवासी दिल्ली व नाजिश, नासिर खान निवासी बरेली, मोहम्मद नौशाद निवासी बिहार व तनवीर अहमद गैंग में शामिल हैं। बरेली निवासी राशिद फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें