फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बहाने पुलिसवाले ने किया रेप

Thu, 16 Jan 2014 08:07 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में बृहस्पतिवार को एक एएसआई को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में डीसीपी वेस्ट ने उसे निलंबित कर जांच के आदेश दे दिए हैं। खबर लिखने तक पालम विहार थाना पुलिस उससे पूछताछ में लगी हुई थी।

युवती की शिकायत के आधार पर एएसआई संजीव कुमार के खिलाफ धारा 323, 354 बी, 376, 511, 506 व दलित एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: बाप है या दरिंदा? 7 साल की बेटी की लूटी अस्मत

इस बारे में डीसीपी वेस्ट विकास धनकड़ ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली युवती अपने दोस्त के साथ गुड़गांव आई थी।

वे सेक्टर पांच के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। इसी बीच पालम विहार थाने का एएसआई संजीव कुमार जांच के बहाने उनके कमरे में घुस गया और युवक की मौजूदगी में युवती से दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: बेटे की लव स्टोरी में मां की मौत

विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस बारे में युवती की शिकायत पर सेक्टर पांच थाना पुलिस ने एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की छानबीन की जिम्मेदारी संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विवेक शर्मा को सौंपा गया है। उन्होंने भी युवती से पूछताछ की है। पुलिस उनके मोबाइल डिटेल निकलवा रही है। युवती का मेडिकल चेकअप भी कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें