फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के वित्त विभाग में तैनात डिप्टी सेक्रेटरी से झपटमारी

Wed, 14 Jun 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
राजधानी में बदमाशों की बल्ले-बल्ले है, आम हो या खास बदमाश हर किसी को निशाना बना रहे हैं। आनंद विहार इलाके में बदमाशों ने दिल्ली सरकार के वित्त विभाग में तैनात डिप्टी सेक्रेटरी से उनका मोबाइल फोन झपट लिया।
विज्ञापन


वारदात के समय पीड़ित मनोज कुमार डीएसएएसएसबी का एग्जाम कंटक्ट कराने कड़कड़डूमा इलाके में आए थे। एग्जाम खत्म होने के बाद मेन रोड पर मनोज सड़क पार कर रहे थे।

इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़कड़डूमा में DSSSB का एग्जाम कंडक्ट कराने आए थे डिप्टी सेक्रेटरी

सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस के मुताबिक पीड़ित मनोज कुमार परिवार के साथ वेस्ट पटेल नगर में रहते हैं। वह दिल्ली सरकार के वित्त विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। गत रविवार को कड़कड़डूमा इलाके में डीएसएसएसबी का एग्जाम था।   उसमें मनोज कुमार की ड्यूटी थी। दोपहर करीब 2.00 बजे एग्जाम समाप्त होने के बाद मनोज मेन रोड, दीपक मेमोरियल अस्पताल के सामने से सड़क पार कर रहे थे। इस बीच रांग साइड से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया।   बदमाश मौक से फरार हो गए। राहगीर के फोन से मनोज ने मामले की सूचना पुलिस को दी। आनंद विहार थाना पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें