टैक्सी ड्राइवर नूरुद्दीन अली और डीसीपी साउथ ईश्वर सिंह
- फोटो : ani
दक्षिण दिल्ली में अफ्रीकी मूल के युवक व युवतियों पर हमलों के मामलों के बीच अफ्रीकन मूल के युवक व युवतियों ने एक कैब ड्राइवर की जमकर पिटाई की। कैब चालक का कसूर ये था कि उसने अपनी कैब में क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठने से मना कर दिया था।
कैब चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह ने बताया कि कैब चालक की शिकायत पर महरौली थान में मामला दर्जकर लिया गया है। एक आरोपी युवती को पकड़ा गया है। कैब चालक ने आरोप लगाया है कि पुलिस ठीक से कार्रवाई नहीं कर रही है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अफ्रीकी मूल के चार युवक व दो युवतियों ने राजपुर खुर्द से द्वारका जाने के लिए ओला से कैब बुक की थी। चालक नुरूद्दीन(51) कैब लेकर राजपुर खुर्द पहुंचा।
ड्राइवर ने किया पुुलिस का शुक्रिया अदा
टैक्सी ड्राइवर
- फोटो : ani
कैब में चार युवक व दो युवतियां बैठ गई। नुरूद्दीन ने जब क्षमता से ज्यादा चार से ज्यादा लोगों को टैक्सी में बैठने का विरोध किया था तो युवक व युवतियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। नुरूद्दीन का आरोप है कि उसे लोहे के पंच से उसके मुंह पर वार किए गए।
इससे उसकी आंख व चेहरे पर काफी चोटें आई है। नुरूद्दीन ने सोमवार तड़के करीब चार बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। चार युवक व एक युवती मौके से फरार हो गए, जबकि कैब चालक ने स्थानीय लोगों की मदद से एक युवती को पकड़ लिया।
युवती युगांड़ा की रहने वाली है। आरोपी युवती को अंग्रेजी नहीं आती है। अत: दिल्ली पुलिस एफआरआरओ के जरिए युगांड़ा एंबेसी से बात कर रही है। इस मामले में सोमवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी भी अफ्रीकन मूल के आरोपी युवक व युवतियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर गोलमोल जवाब देते हुए नजर आए।