फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडरेज में उबर कैब चालक की हत्या, गाड़ी को ओवरटेक करने पर हुआ था विवाद

Mon, 30 May 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
कैब चालक गौरव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-14 ए स्थित एसएसपी ऑफिस के पास रोडरेज में उबर कैब चालक की बाइक सवार चार लोगों ने हत्या कर दी। धारदार हथियार से वार कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं, मृतक कैब चालक के ममरे भाई ने सेक्टर-20 थाने में चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूल रूप से भैसौड़ा, जिला बुलंदशहर निवासी गौरव चौहान (22) छलेरा की गली नंबर एक में मामा नौराज चौहान के साथ रहता था।

पिछले ढाई साल से वह कैब चला रहा था। पिछले एक माह से वह कर्नल एस.सी. आरोड़ा का कैब चला रहा था। कर्नल अरोड़ा का कैब उबर कंपनी के साथ अटैच था। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे वह मौसेरे भाई मोनू, ममेरे भाई सतवीर चौहान के साथ दिल्ली गया था।
विज्ञापन


दिल्ली के त्रिलोकपुरी में सोनू के दोस्त की बहन की शादी थी। जहां से तीनों कैब से नोएडा लौट रहे थे। मयूर विहार दिल्ली में स्थित होटल क्राउन प्लाजा के पास से एक अन्य कैब लगातार ओवरटेक कर रही थी। गौरव साइड नहीं दे रहा था।
विज्ञापन

धारदार हथियार से कई वार कर की गई हत्या

कैब - फोटो : अमर उजाला
रात करीब 12 बजे सेक्टर-14 ए स्थित एसएसपी ऑफिस के पास पीछे से आ रही कैब ने गौरव की कैब में टक्कर मार दी। जिसके बाद गौरव ने अपनी गाड़ी रोक दी। गौरव गाड़ी रोकते ही अपने दोनों भाईयों के साथ कार से नीचे उतर गया।

गौरव ने टक्कर मारने वाले गाड़ी चालक को नीचे उतरने को बोला और उससे टक्कर मारने की वजह पूछने लगा। तभी पीछे से बाइक सवार तीन युवक वहां आ गए। उन्होंने टक्कर मारने वाले कैब चालक के साथ मिलकर तीनों भाइयों की पिटाई शुरू कर दी।

साथ ही गौरव की कैब का शीशा तोड़ दिया। टक्कर मारने वाले कैब चालक व बाइक सवार तीन युवकों ने मिल कर गौरव की जमकर पिटाई की और किसी धारदार हथियार से उसके शरीर पर चार-पांच वार किए, जिससे गौरव बुरी तरह घायल हो गया।

उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। गौरव के दोनों भाई उसे गाड़ी में डालकर एक प्राइवेट अस्पताल में उसे इलाज के लिए ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी सिटी दिनेश यादव के मुताबिक मृतक कैब चालक गौरव चौहान के ममरे भाई सत्यवीर चौहान ने बाइक सवार तीन युवक व टक्कर मारने वाले कैब चालक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें