फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं ब्रांडेड के नाम पर मिलावटी फूड तो नहीं खा रहे हैं आप?

Sat, 15 Feb 2014 11:32 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के खाद्य विभाग द्वारा कराए गए 183 नमूनों की जांच में चिंताजनक बात सामने आई है। जांच की रिपोर्ट जिले में खाद्य पदार्थों में भारी मिलावट की बात करती है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 30 फीसदी से ज्यादा खाद्य सामग्री में गड़बड़ी पाई गई है। सबसे ज्यादा पनीर, दूध और इसके विभिन्न उत्पाद में मिलावट पाई गई है।

हैरानी वाली बात है कि कई ब्रांडेड उत्पाद की नकल तैयार कर भी बाजार में बेचा जा रहा है। जिसे आसानी से पहचाना नहीं जा सकता और लोग उसका सेवन कर रहे हैं। जिससे लोगों की सेहत पर भी खराब असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


नोएडा स्थित खाद्य विभाग की तरफ से पिछले कुछ माह में लिए 183 नमूनों की आई जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी होने की जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार 63 नमूनों में गड़बड़ी पाई गई है। इसमें पांच नमूने तो असुरक्षित मिले हैं। यह खाद्य सामग्री स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकते हैं।

इसके अलावा जिनमें मानक के साथ गड़बड़ी हुई है वैसे कुल 39 खाद्य पदार्थ हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके जायसवाल के अनुसार सबसे ज्यादा गड़बड़ी पनीर में पाई गई है। पनीर के आठ अलग-अलग नमूने की गुणवत्ता में कमी पाई गई है।

जबकि दूध के उत्पाद में गड़बड़ी की संख्या छह रही है। उन्होंने बताया कि 34 मामलों में वाद दायर किए गए हैं। इसके लिए करीब साढ़े आठ लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें