फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध में युवती को मारी गोली

Sat, 12 Dec 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला,
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में शुक्रवार रात छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने रुबीना (18) गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद से आरोपी भागा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वारदात रात करीब साढ़े नौ बजे की है। रुबीना घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान इसी कॉलोनी का रहने वाला एक युवक आया और उसका हाथ पकड़कर सरेआम खींचकर कुछ दूर पर ले गया।

युवती ने हाथ छुड़ाकर विरोध किया और जाने लगी, तभी युवक ने तमंचा निकाला और युवती को गोली मार दी। गोली युवती की नाक और जबड़े के बीच में लगी है।

लहूलुहान हालत में उसे परिजन एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। लोनी कोतवाली एसओ एपी सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


वह अशोक विहार में ही रहता है और काफी दिनों से युवती पर फब्तियां कस रहा था, जिसका वह विरोध करती आ रही थी। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी।

छेड़खानी का विरोध जताने पर मसूरी में किशोरी को पीटा
उपले लेने गई किशोरी से प्लंबर ने छेड़खानी की। विरोध करने पर किशोरी की पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग एकजुट हुए तो आरोपी मौके से भाग गया। मसूरी थाने में किशोरी के पिता ने तहरीर दी है।

किशोरी मसूरी स्थित एक गांव में रहती है। परिजनों के  मुताबिक, वह सुबह करीब नौ बजे उपले लेने के लिए गई थी। रास्ते में पड़ोस में रहने वाला एक युवक मिला।

किशोरी पर छींटाकशी की, विरोध जताने छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी पिटाई की। एसओ मसूरी राजकुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें