फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिपकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

Sat, 03 May 2014 12:56 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के चकरपुर गांव में गैरकानूनी तरीके से रह रहे एक बांग्लादेशी युवक को बांग्लादेशी स्टाफ सेल ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि युवक नाम बदलकर डेढ़ महीने से यहां रह रहा था। मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।

गत महीने नाहरपुर रूपा गांव से पकड़े गए बांग्लादेशी के बाद अन्य की भी खोजबीन की जा रही थी।

पुलिस की बांग्लादेशी स्टाफ के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि काफी समय से चकरपुर गांव स्थित एक कबाड़ व्यापारी के यहां एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में रह रहा है।

यह भी पढ़ें: घर से आ रही थी बदबू, भीतर मिली महिला की लाश

सेल की टीम ने यहां छापेमारी करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मोहम्मद मानिक (28) के रूप में हुई है।

सेल के इंचार्ज एसआई धर्मबीर के अनुसार बांग्लादेशी युवक पिछले डेढ़ महीने से यहां बिट्टू नाम से रह रहा था, जो कबाड़ का काम करता था।

ताज्जुब की बात यह है कि 11 दिसंबर 2012 को चकरपुर से ही सेल ने इस युवक को बिना पासपोर्ट वीजा के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद आठ महीने जेल में रहने के बाद उसे बांग्लादेश भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुड़गांव के चकरपुर में खोखन ठेकेदार के साथ साठगांठ करके युवक दो महीने रुककर वापस यहां आ गया। इस मामले में सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें