फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से एक लाख 60 हजार की ठगी, विदेश मंत्रालय तक पहुंचा मामला

Sat, 25 Jun 2016 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम तीन लोगों पर एक लाख साठ हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इरान में बंधक बने युवक के आने के बाद सेक्टर पांच थाना पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


अशोक विहार कालोनी में रहने वाले रवि ने डीसीपी को भेजे पत्र में बताया कि वह मर्चेंट नेवी में नौकरी करने के लिए रवि किशन के संपर्क में आया। जिसने जालंधर के रहने वाले मलखान सिंह से उसकी मुलाकात करवाई। कागज-पत्र व पासपोर्ट लेने के बाद उससे एक लाख 60 हजार रुपये लिए।

उसे सिंगापुर में नौकरी पर भेजने की बात हुई। मुंबई के रास्ते उसे सिंगापुर जाना था मगर ईरान भेज दिया गया। यहां पहुंचने पर उसका पासपोर्ट कब्जे में लेकर उसे बंधक बना लिया गया। ईरान में वह केरल के रहने वाले दो युवकों के संपर्क में आया।
विज्ञापन


उन्होंने उसकी बात भारत कराने के बाद विदेश मंत्रालय तक पूरी जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद तीनों भारत वापस आए। यहां आने के बाद उसने यह शिकायत उपायुक्त व डीसीपी को डाक से भेजी थी। डीसीपी ने मिले हुए पत्र के आधार पर मलखान सिंह, रवि व अजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को मलखान सिंह के बारे में पता चला है कि वह जालंधर में किसी कपड़े की दुकान पर सेल्समैन है। जबकि अन्य दोनों का मोबाइल नंबर बंद है। पुलिस मोबाइल डिटेल के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें