फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार का इनामी भगोड़ा गिरफ्तार, गटक लिए थे आम लोगों के 25 करोड़ रुपये

Mon, 02 Apr 2018 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
फ्रोड़ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

लोगों से ब्याज पर रुपये लेकर वापस न करने के मामले में 50 हजार के इनामी भगोड़े को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) गुरुग्राम ने रेवाड़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अनेक लोगों से करीब 25 करोड़ रुपये ब्याज पर लिए थे। वर्ष 2008 में मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्ष 2008 में रेवाड़ी निवासी एक डॉक्टर ने शिकायत में कहा था कि झज्जर निवासी सोमदेव ने उसे 10 फीसदी ब्याज का लालच देकर उससे करीब 14 लाख रुपये लिए थे।

रुपये मांगने पर उसने वापस करने से मना कर दिया। इस संदर्भ में रेवाड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। मामले में अदालत ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


इसके साथ ही आरोपी पर हरियाणा पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था। एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने आरोपी को सूचना के आधार पर रेवाड़ी बस स्टैंड से काबू किया है। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार करके पूछताछ की गई।

एसटीएफ हेड सतीश बालन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेवाड़ी में एक ही मामला दर्ज है, लेकिन जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने अनेक लोगों से करीब 25 करोड़ रुपये उधार लिए हुए हैं। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी अपनी पहचान बदलकर पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश में सुरेन्द्र शर्मा के नाम से रह रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें