फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के आरोप में महिला के घर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज-1 में एक महिला के घर लोगों ने ठगी करने के आरोप में हंगामा कर दिया। पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला मंजू चौहान और उसकी बेटी के खिलाफ कपिल कुमार ने दो साल पूर्व सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पल्लवपुरम थाने में लाखों रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि इस पूरे प्रकरण में करीब दस लोगों के नाम उजागर हुए थे। लेकिन पुलिस ने जांच के बाद महिला और उसकी बेटी के खिलाफ चार्जशीट दी थी। रविवार को सारथी संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडेय के नेतृत्व में पीड़ित और उसके साथ दर्जनों लोगों ने आरोपी महिला का घर घेर लिया। सूचना पर इंस्पेक्टर पल्लवपुरम डीके शर्मा पहुंचे। लेकिन आरोपी महिला ने घर का गेट खोलने से इंकार कर दिया। बाद में इंस्पेक्टर पड़ोसी की छत से होते हुए महिला के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस संबंध में आरोपी मंजू चौहान का कहना है कि उस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। यह प्रकरण कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट का आदेश सर्वमान्य होगा। वहीं, इंस्पेक्टर का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए कोर्ट के आदेश का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें