फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट या सुसाइडः 2 महिलाएं और 2 युवक मरे

Tue, 18 Mar 2014 04:32 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के जीआरपी थानाक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


इनमें से तीन की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी ने बताया कि ओल्ड व न्यूटाउन रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार रात एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

मृतका की उम्र करीब 40 साल है और उसने जामुनी कलर का शूट पहन रखा था। दूसरी ओर मेवला महाराजपुर फाटक के पास सोमवार की सुबह करीब 7.40 बजे एक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


Live Update: 18 मार्च के दिन भर की घटनाएं

मृतक की उम्र करीब 30 साल है। उसने काले रंग की पैंट और गुलाबी कलर की शर्ट पहन रखी थी। इसी प्रकार न्यू टाउन स्टेशन के पास 28-30 वर्षीय एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका ने गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

एक अन्य घटना में बाटा पुल के पास सोमवार की सुबह 10.30 बजे रेलवे लाइन पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार निवासी रामनगर कॉलोनी के रूप में हुई है।

सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शवों ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी आस-पास के थानों और कॉलोनियों में संपर्क कर मृतकों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें