प्रताप विहार में 12वीं की छात्रा से एक मनचले ने पहले छींटाकशी की फिर उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने शोर मचाया तो मनचला भाग गया। छात्रा के परिजनों ने विजयनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विजयनगर में रहने वाली छात्रा प्रताप विहार में कोचिंग लेती है। कई दिनों से एक युवक छात्रा का पीछा कर छींटाकशी करता था। छात्रा ने इसकी शिकायत परिजनों से की थी।