फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दूकान में लूट

Tue, 05 Jan 2016 12:48 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोह  बाजार मे रविवार की रात छह की संख्या में आए बदमाशों ने  ज्वेलरी और कपड़े की दूकान में  लूटपाट कर नगदी समेत एक लाख से अधिक  का सामान ले गए। विरोध करने पर दो लोगों की पिटाई कर दी और दहशत फैलाने के
विज्ञापन


लिए हवाई फायरिंग की। जवाब में एक सराफा कारोबारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की तो बदमाश नकदी. जेवरात और कपड़े समेट कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। बाजार निवासी फूलचंद  गुप्ता  की

 निगोह बाजार में ज्वेलरी, कपड़ा और बरतन की दूकान है। दूकान के पास में ही उनका आवास भी है। रात करीब दो बजे छह की संख्या में आए बदमाश शटर चांड़ कर अंदर घुसे और लूटपाट शुरू कर दी। तीन बदमाश असलहा लेकर बाहर खड़े
विज्ञापन


थे। दूकान के अंदर रखी तिजोरी को तोड़कर उसमें रखे गहने समेट लिए और कीमती कपड़ों का गठ्ठर बनाकर जैसे ही बाहर निकले तभी शोर सुनकर पड़ोस के रमाशंकर, हरिशंकर बाहर निकल आए। उन्होंने बदमाशों का विरोध किया तो दोनों

की पिटाई कर तमंचे के बलपर चुप रहने की धमकी दी। तब तक शोर सुनकर आस पास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सराफा कारोबारी सुजीत सेठ ने लाइसेंसी रिवाल्वर से

फायरिंग  शुरू की। खुद को घिरता देख बदमाश सामान समेट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ नागेन्द्र सिंह घटना स्थल का मुआयना किया और लोगों से पूछताछ की। स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस ने मौके से 315 बोर का

 तीन खोखा भी बरामद किया। हालांकि पुलिस मौके से खोखा बरामद होने की बात से इनकार कर रही है। एसओ नागेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर  मिली है। मौके से बदमाश सामान नहीं ले जा सके हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें