फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं की छात्रा से छेड़छाड़, खौफ में परिवार

Tue, 15 Sep 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहानी गेट थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की। आरोपियों ने छात्रा को घर में घुसकर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन


एसपी सिटी से शिकायत करने पर पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज की, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। मनचलों के खौफ से छात्रा साहिबाबाद में मामा के घर चली गई है।

छात्रा ने बताया कि रविवार को पड़ोस में रहने वाले दो भाई भोला और बिट्टू बाइक की धुलाई कर रहे थे। वहां से गुजरने पर दोनों ने छात्रा पर पानी डाल दिया, विरोध जताने पर सरेराह छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


परिजनों ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उनसे मारपीट की। छात्रा की मां मामले की शिकायत करने पुलिस चौकी पर गई। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें दो घंटे इंतजार करवाया, फिर अगले दिन आने के लिए कहा।

इसकी शिकायत एसपी सिटी से फोन पर की गई। एसपी के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ सिहानी गेट पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन उन्हे गिरफ्तार नहीं किया। एसएचओ सिहानी गेट उपेंद्र यादव का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें