फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज, आय से 60 लाख ज्यादा खर्च करने का आरोप

Mon, 01 Apr 2019 05:58 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक ब्रह्म सिंह के खिलाफ कासना कोतवाली में आय से अधिक संपत्ति मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम में केस दर्ज कराया गया है। वर्ष 2015 के शासनादेश पर सतर्कता अधिष्ठान, मेरठ (विजिलेंस) के निरीक्षक सोहनलाल प्रेमी ने जांच की थी। 
विज्ञापन


जांच में आय से 60 लाख अधिक व्यय मिलने पर सोहनलाल प्रेमी ने ही केस दर्ज कराकर जांच शुरू की है। शिकायत में सोहनलाल प्रेमी ने बताया है कि 2015 में उन्हें सहायक प्रबंधक ग्रेड द्वितीय के पद पर तैनात ब्रह्म सिंह की जांच करने का शासन आदेश मिला था। 

नोएडा की स्टाफ कालोनी निवासी ब्रह्म सिंह की जांच की। तमाम वैध श्रोत से ज्ञात हुआ कि उनकी आय 43,71,394 रुपये हुई। जबकि इसी अवधि में उन्होंने 1, 03,95,229 रुपया व्यय किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने आय से अधिक 60,23,835 रुपया अधिक व्यय किया। इस संबंध में जब ब्रह्म सिंह से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। दिसंबर 2018 में जांच पूरी कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। 

अब शासनादेश पर ब्रह्म सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कासना कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सतर्कता अधिष्ठान के निरीक्षक सोहनलाल प्रेमी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। सतर्कता अधिष्ठान मेरठ से ही मामले की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें