राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1367 नए मामले मिले हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। राहत की बात यह है कि 1042 मरीजों ने कोरोना को हराया है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 4.5 फीसदी है। इससे पहले 13 फरवरी को 1426 मरीज मिले थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 30346 टेस्ट किए गए हैं। होम आइसोलेशन में 3336 व अस्पतालों में 148 मरीज भर्ती हैं। आईसीयू में 43, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 48 व वेंटिलेटर पर एक मरीज उपचाराधीन हैं। बीते 24 घंटे में 57168 लोगों ने कोरोना से बचने के लिए टीके को अपनाया है। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 4832 व कंटेनमेंट जोन 919 हैं।