फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: डेढ़ महीने में संक्रमण के सबसे अधिक 366 नए मामले, एक मार्च को मिले थे 344 मरीज

Fri, 15 Apr 2022 11:11 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 366 नए मामले मिले हैं। इससे पहले एक मार्च को 344 नए मामले मिले थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 366 नए मामले मिले हैं जो कि बीते डेढ़ महीने में सबसे अधिक हैं। इससे पहले एक मार्च को 344 नए मामले मिले थे। जिसके बाद लगातार नए मामलों में कमी दर्ज की गई थी। नए मामलों के साथ संक्रमण दर उछलकर 3.95 फीसदी पहुंच गई है। इससे पहले चार फरवरी को संक्रमण दर 3.8 फीसदी रही थी। राहत की बात यह है कि कोरोना से एक भी व्यक्ति ने दम नहीं तोड़ा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 9275 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 7056 आरटीपीसीआर व 2219 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। अस्पतालों में 51 मरीज भर्ती हुए हैं। वहीं, होम आइसोलेशन में 685, आइसीयू में पांच, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 11 व वेंटिलेटर पर एक मरीज भर्ती है। 

बीते 24 घंटे में 11022 लोगों ने कोरोना से बचने के लिए टीके को अपनाया है। इसमें से 2352 लोगों ने पहली व 3237 लोगों ने टीके की दूसरी खुराक ली है। 15 से 17 वर्ष के आयु के 830 बच्चों ने टीके की खुराक ली है। नए मामलों के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 1072, 683 कंटेनमेंट जोन व कोविड हेल्पलाइन पर 274 कॉल प्राप्त हुए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह से भी अधिक से लगातार कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं। इसे लेकर 20 अप्रैल को डीडीएमए की बैठक होगी,  जिसमें कोरोना नियंत्रण के उपायों को लेकर चर्चा की जाएगी। वहीं, तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को सतर्क रहने के लिए कहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें