एम्स के डॉक्टर अनन्या गुप्ता कहते हैं, एम्स में कोविड मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन ऐसे मरीजों की संख्या कम है। वहीं, जिस प्रकार दिल्ली में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। इससे साफतौर पर लापरवाही नजर आ रही है। हालांकि, अभी यह कहना मुश्किल है कि नए मामलों में बढ़ोतरी नए वैरिएंट की वजह से हुई है। क्योंकि, अभी इसे लेकर प्रमाण नहीं मिले हैं। अभी स्थिति पर नजर रखते हुए मास्क लगाने के साथ शारीरिक दूरी का पालन करना जरूरी है।
वहीं, दिल्ली सरकार के सबसे बड़े कोविड अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि बीते 24 घंटे में अस्पताल में कोरोना के दो मरीज बढ़े हैं, जिसके बाद भर्ती मरीजों की संख्या 16 पर पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर डॉक्टर ने कहा कि लंबे समय से की मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी को लेकर की गई लापरवाही के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यदि नहीं संभलें तो आने वाले कुछ दिनों में भी लगातार नए मामलों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। संक्रमण कम करना है तो लोगों को कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।