दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के अवकाश को रद्द करने का फैसला किया है। दिल्ली में कोरोना के संक्रमितों की संख्या में प्रतिदिन तेजी से बढ़ रही है।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। शुक्रवार को विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए मातृत्व और चिकित्सा अवकाश को छोड़ बाकी सभी तरह की छुट्टियों को तत्काल रद्द किया जाता है। जो भी कर्मचारी अवकाश पर है उसे तत्काल ड्यूटी पर वापस लौटना चाहिए।
विज्ञापन
राजधानी के अस्पतालों में लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या काफी कम हो गई है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि कोरोना मरीजों के लिए अस्पतालों में बिस्तर खाली हैं लेकिन इलाज करने वाले डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ पूरी संख्या में मौजूद नहीं है। ऐसे में अगर अगले कुछ दिन में मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ती है तो एक बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
विभाग ने सभी अस्पतालों के निदेशकों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी प्रकार की छुट्टी न दें। किसी भी चिकित्सा और गैर-चिकित्सा कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश और अन्य चिकित्सा अवकाश तत्काल प्रभाव से और ऐसे सभी अवकाश रद्द कर दें, यदि पहले से ही प्रदान किया गया है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पहले ही रद्द कर दी है और उन्हें स्टेशन नहीं छोड़ने का निर्देश दिया है।