फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-अर्जुन की 'फाइंडिंग फेनी' को राहत

Wed, 10 Sep 2014 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण व अभिनेता अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म फाइंडिंग फैनी में अभद्र शब्द फैनी का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर दाखिल की गई याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। अब फिल्म 12 सितंबर को ही रिलीज होगी।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश जी.रोहिणी व न्यायमूर्ति आरएस एंडलॉ की खंडपीठ ने कहा है कि इस मामले कोर्ट कोई सुनवाई नहीं करेगी। गौरतलब है कि मंगलवार को वसंत कुंज निवासी नंदिनी तिवारी व जय जागृति फाउंडेशन ने अभद्र भाषा के प्रयोग को लेरक फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी।

याचिका में दीपिका व अर्जुन के अलावा फिल्म के निर्माता-निदेशक होमी अदजानिया, दिनेश विजान, नसीरूद्दीन शाह, डिंपल कपाड़िया, पंकज कपूर को पक्ष बनाया गया था। याची ने आरोप लगाया कि फैनी (पिछाड़ी) शब्द काफी आपत्तिजनक शब्द है और यौन अश्लीलता से पूर्ण है।
विज्ञापन


इस शब्द को फिल्म, पोस्टर व बैनरों से हटाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस शब्द से देश के नागरिकों व विशेषकर बच्चों के मस्तिष्क में गलत संदेश जाता है और उनपर इसका गलत संदेश जाता है। याची के मुताबिक उनकी चार वर्षीय बच्ची द्वारा फैनी गाने को गाते हुए डांस करते हुए उन्हें काफी आघात लगा और टीवी पर उक्त गाने से बच्चों का दिमाग गलत दिशा में जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को अभद्र भाषा के कारण ही यूए प्रमाणपत्र दिया है। उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि फिल्म के निर्माता निदेशक को फिल्म के गाने, पोस्टर व बैनर से फैनी शब्द को हटाने का निर्देश दिया जाए और फिल्म के 12 सितंबर को रिलीज करने पर भी रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें