न्याय खंड-2 निवासी एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती मनचले की फोन कॉल्स और एसएमएस से परेशान होकर ऑफिस जाना छोड़ दिया है। युवती का आरोप है कि करीब 15 दिन से उसके फोन पर अश्लील कॉल्स और एसएमएस आए हैं।
तीन दिन पहले उसने चौकी पर शिकायत दी थी। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। युवक उसे धमका भी रहा है। न्यायखंड-2 निवासी युवती का कहना है कि 15 दिन पहले उसके पास एक अनजान नंबर से एसएमएस आया। उसने रीप्लाई नहीं किया।
इसके बाद उसी नंबर से कॉल आया। युवक फोन पर उससे अश्लील बातें करने लगा। उसने फोन काट दिया। तब से उसी नंबर से अश्लील कॉल और एसएमएस आ रहे हैं। युवक उसे धमका रहा है कि अगर फोन काटा तो अच्छा नहीं होगा।
तीन दिन पहले उसने अभयखंड चौकी पर शिकायत दी। युवती का कहना है कि पुलिस ने अभी तक युवक को पकड़ा नहीं है।
एसओ इंदिरापुरम हरिदयाल यादव ने बताया कि सर्विलांस टीम आरोपी को पकड़ने की कोशिश में जुटी है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।