फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंतर-मंतर में जुटेंगे कांग्रेसी: राहुल गांधी की आवाज दबाने और देश में बिगड़ते हालात को लेकर मौन सत्याग्रह

Thu, 20 Jul 2023 08:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ कई राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शिरकत करेंगे। बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने नेताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी दलों का इंडिया नामक गठबंधन बनने के बाद कांग्रेस ने भाजपा को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। केन्द्र सरकार की नीतियों, देश के बिगड़ते हालात, मणिपुर में साम्प्रदायिक तबाही, गरीबों के लिए उठाई गई राहुल की आवाज आदि मसलों के विरोध में रविवार को जंतर मंतर पर मौन सत्याग्रह करेगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ उसके कई राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शिरकत करेंगे। बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने नेताओं के साथ बैठक की।

विज्ञापन

बाबरिया ने कहा कि मणिपुर दंगों में दो महिलाओं को नग्न करके उनके साथ दरिंदगी करने के मामले में पूरे देश में रोष है। मणिपुर जल रहा है और भाजपा की सरकार हिंसा और दंगों पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जब गरीबों की आवाज और इन पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उसको दबाने का प्रयास किया जाता है। वहीं पिछले नौ वर्षों में महंगाई व बेरोजगारी में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है।

 

शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया ने उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें