फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सवा करोड़ की रकम रास्ते में छोड़कर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, जमानत के बाद सजा के डर से फरार था आरोपी

Thu, 20 Jul 2023 07:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

यमुना पुश्ता रोड पर बदमाशों के हथियारबंद गिरोह ने एक वैगनार कार को घेरकर 5 करोड़ रुपये लूट लिए थे। बदमाश कार में पैसे लेकर फरार हो गए। कुछ दूर जाने के बाद बदमाश घबरा गए और कार व 1.5 करोड़ छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लूट की वारदात में ज्यादा रकम मिलने पर सवा करोड़ की रकम रास्ते में छोड़कर जाने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी फकरुद्दीन जमानत मिलने के बाद फरार हो गया। वह अपने छिपने की जगह-जगह बार-बार बदल रहा था।

विज्ञापन

अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शकरपुर इलाके में 20 जून, 2011 को डकैती की वारदात हुई थी। इसमें यमुना पुश्ता रोड पर बदमाशों के हथियारबंद गिरोह ने एक वैगनार कार को घेरकर 5 करोड़ रुपये लूट लिए थे। बदमाश कार में पैसे लेकर फरार हो गए। कुछ दूर जाने के बाद बदमाश घबरा गए और कार व 1.5 करोड़ छोड़कर भाग गए। 

 

इस संबंध में प्राथमिकी शकरपुर में दर्ज की गई थी। पुलिस ने लूट करने वाले जसप्रीत उर्फ बुन्नी गिरोह के एक सदस्य को 22 जून, 2011 को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया था कि वह फकरुद्दीन और अन्य सहयोगियों के साथ वारदात में शामिल था। इसके बाद फकरुद्दीन और अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। इनके कब्जे से लूटी गई 3.5 करोड़ की राशि भी बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें