फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जगदीश टाइटलर ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

Thu, 28 Apr 2022 12:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बीते कुछ दिनों से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पार्टी के कई शीर्ष नेता पहुंचे रहे हैं, जगदीश टाइटलर की मुलाकात इसी परिप्रेक्ष्य में देखी जा रही है।
विज्ञापन
जगदीश टाइटलर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर गुरुवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले। इन दिनों कांग्रेस पार्टी में बड़े फेरबदल चल रहे हैं। बीते दिनों कई वरिष्ठ नेता दिल्ली आकर सोनिया गांधी से मिले जिसमें कैलाश गहलोत, भूपेश बघेल आदि नेता शामिल रहे। इसी परिप्रेक्ष्य में जगदीश टाइटलर की मुलाकात भी देखी जा रही है।

बीते साल जगदीश टाइटलर को सोनिया गांधी ने बनाया था स्थायी सदस्य

बीते साल अक्तूबर माह में सोनिया गांधी ने सिख दंगा मामले में आरोपी रहे जगदीश टाइटलर को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के 37 स्थायी पदाधिकारियों में से एक के तौर पर नियुक्त किया था। इसके बाद दिल्ली से लेकर पंजाब तक में सियासी बवाल मचा था। पक्ष से लेकर विपक्ष हर किसी ने सोनिया के इस फैसले का विरोध किया था।

विज्ञापन


बता दें कि जगदीश टाइटलर से कांग्रेस अक्सर दूरी बनाती देखी गई है लेकिन वह कई मौकों पर पार्टी के आयोजनों में नजर आए हैं। एक बार जब राहुल गांधी के एक दिन की भूख हड़ताल राजघाट पर होने वाली थी तब वहां भी जगदीश टाइटलर देखे गए थे। जिसके बाद राहुल के पहुंचने से पहले टाइटलर को वहां से हटा दिया गया था।

दिल्ली दंगों के हैं आरोपी

जगदीश टाइटलर सज्जन कुमार के बाद कांग्रेस के दूसरे सबसे चर्चित नेता थे जिनपर सिख दंगों का आरोप लगा था। सीबीआई ने उनके खिलाफ 2007, 2009 और 2014 में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। लेकिन दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने दिसंबर 2015 में क्लोजर रिपोर्ट को दंगों की पीड़िता लखविंदर कौर की याचिका को देखते हुए खारिज कर दिया था, जिसमें उसने अपने पति की हत्या का आरोप टाइटलर पर लगाया था। अदालत ने यह केस की जांच जारी रखने को कहा था।

कांग्रेस ने 2024 को लेकर बनाया एम्पावर्ड ग्रुप

कांग्रेस ने भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों से निपटने और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप (अधिकार प्राप्त कार्य समूह)-2024 के गठन की घोषणा की। यह ग्रुप कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर फैसला लेगा। इस ग्रुप में कौन और कितने सदस्य होंगे अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ में करीब तीन घंटे तक चली बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें