फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा कल दिल्ली में करेगी प्रवेश, 50 हजार से अधिक लोगों के जुड़ने की संभावना

Fri, 23 Dec 2022 09:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यात्रा की शुरुआत में बदरपुर बॉर्डर और लालकिला पर यात्रा के पहुंचने पर राहुल दिल्ली वासियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह छह बजे बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगी। दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों के अलग-अलग पड़ाव होंगे। इनकी कमान पूर्व स्थानीय सांसदों या उम्मीदवार को सौंपी गई है। 

विज्ञापन

यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। अभी तक हजारों यात्रा पास जारी किए जा चुके हैं। संभावना है कि यात्रा में 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।

करीब 10.30 घंटे में यात्रा बदरपुर, अपोलो हॉस्पिटल, आश्रम, निजामुद्दीन, इंडिया गेट, आईटीओ, दिल्ली गेट, दरियागंज होती हुई करीब 22 किलोमीटर का सफर तय कर लाल किला पहुंचेगी।
विज्ञापन

यात्रा के रूट पर हर तरफ होर्डिंग, बैनर लगाए गए हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों झंडे भी लेकर साथ चलेंगे। यात्रा की शुरुआत में बदरपुर बॉर्डर और लालकिला पर यात्रा के पहुंचने पर राहुल दिल्ली वासियों को संबोधित करेंगे। दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष जय किशन ने बताया कि बदरपुर से आश्रम चौक तक तीन बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं। यात्रा के स्वागत के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय, आईपी यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ साथ साधु संत भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें