फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGI Airport: लैपटॉप में छिपाकर विदेश ले जा रहा था 88 लाख की विदेशी मुद्रा, सीआईएसएफ कर्मियों ने यात्री पकड़ा

Thu, 15 Sep 2022 11:03 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

लैपटॉप बैग से करीब 56 हजार अमेरिकी डॉलर और 2 लाख यूएई दिरहम मिले, जिसकी कीमत भारतीय मुद्रा में लगभग 88 लाख रुपये आंकी गई है। यात्री ने ट्रॉली बैग के अंदर लैपटॉप बैग को रखा था। यात्री विदेशी मुद्रा के बाबत वैध कागजात पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन
यात्री से बरामद विदेशी मुद्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों ने एक यात्री के लैपटॉप बैग के अंदर छुपाई गई करीब 88 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा को बरामद किया है। पकड़ा गया यात्री विदेशी मुद्रा को लेकर बैंकाक जा रहा था। यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


कस्टम विभाग के अधिकारी यात्री से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। सीआईएसएफ के प्रवक्ता अपूर्व पांडेय ने बताया कि बुधवार देर रात करीब एक बजे हवाई अड्डा पर मौजूद निगरानी और खुफिया कर्मचारियों ने चेक-इन इलाके में एक यात्री की संदिग्ध गतिविधियों को देखा।

उन्होंने बताया कि यात्री को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। उसकी पहचान तमिश अनेजा के रूप में हुई। वह दिल्ली से बैंकॉक जाने के लिए हवाई अड्डा पर आया था। उसके लैपटॉप बैग को एक्सरे मशीन पर जांच की गई, जिसमें कुछ विदेशी मुद्रा दिखाई दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लैपटॉप बैग से करीब 56 हजार अमेरिकी डॉलर और 2 लाख यूएई दिरहम मिले, जिसकी कीमत भारतीय मुद्रा में लगभग 88 लाख रुपये आंकी गई है। यात्री ने ट्रॉली बैग के अंदर लैपटॉप बैग को रखा था। यात्री विदेशी मुद्रा के बाबत वैध कागजात पेश नहीं कर पाया। कस्टम विभाग के अधिकारी यात्री से पूछताछ कर जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें