फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल का दावा, पंजाब के सीएम 23 मार्च को भ्रष्टाचार के खात्मे को जारी करेंगे नंबर

Thu, 17 Mar 2022 11:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली की तरह पंजाब के मुख्यमंत्री भी 23 मार्च को एक नंबर जारी करेंगे। जिससे पंजाब में भी भ्रष्टाचार खत्म होगा। आम लोगों को सलाह दी है कि घूस मांगने पर रिकार्डिंग करें और मुख्यमंत्री के पास संबंधित व्हाटसएप नंबर पर भेज दें। जिस पर तत्काल कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल का दावा पंजाब में भी खत्म होगा भ्रष्टाचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दावा है कि दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी भ्रष्टाचार खत्म होगा। आगे पूरे देश से इसे खत्म करना है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जब आप की 49 दिन की सरकार बनी थी, तब एक नंबर जारी किया था। 30-32 अधिकारी जेल भी गए। 49 दिनों में दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म हो गया था। इसी कदम पर आगे बढ़ते हुए अब पंजाब की सरकार भी एक वाट्सएप नंबर जारी कर रही है।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, देश के इतिहास में आजादी के बाद केवल पहली बार दिल्ली और पंजाब में आप की ईमानदार सरकारें बनी हैं। आप सरकारें कह रही हैं कि अगर कोई रिश्वत मांगे तो उसकी रिकॉर्डिंग कर लेना। उसके खिलाफ एक्शन होगा। वहीं, उन्होंने पंजाब के सभी अधिकारियों से अपील की कि वह ईमानदारी से काम करें।

दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा ऐलान किया है। 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर वह एक वाट्सएप नंबर जारी करेंगे। इसके बाद पंजाब में अगर कोई भी अधिकारी या व्यक्ति काम कराने के लिए रिश्वत मांगे, उसकी रिकार्डिंग कर लें। रिश्वत देने से मना मत करें। ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग कुछ भी चलेगी और उस रिकॉर्डिंग को वाट्सएप भर करना है। वह वाट्सएप नंबर सीएम भगवंत मान का व्यक्तिगत वाट्सएप नंबर होगा। केजरीवाल ने यकीन दिलाया कि उस मामले में तुरंत सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


आम आदमी की बड़ी ताकत बनेगा फोन
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में जब हमारी 49 दिन की सरकार बनी थी, तो इसी तरह का ऐलान हुआ था। इस बीच 30-32 अधिकारियों को सजा दिलवाई थी। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी और जेल भेजा गया था। उन दिनों दिल्ली में भ्रष्टाचार कम ही नहीं हुआ था, बल्कि दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म हो गया था। लेकिन जब दोबारा दिल्ली में हमारी सरकार बनी और हमने उसको लागू करने की कोशिश की तो, प्रधानमंत्री ने आदेश जारी करके दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच हमसे छीन ली। ताकि हम उसको लागू न कर पाएं। फिर भी, दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया गया है। 

हमें हफ्ता नहीं चाहिए: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया कि दिल्ली से एसीबी क्यों छीनी गई? वजह यह कि इन पार्टियों की सरकारों ने मिलकर भ्रष्टाचार किया। जबकि आप सरकार में केजरीवाल पैसा नहीं खाता, मेरे मंत्री पैसा नहीं खाते, भगवंत मान पैसा नहीं खाता हैं। हम कट्टर ईमानदार हैं। हमें हफ्ता नहीं चाहिए। हमें सभी विभागों से महीना नहीं चाहिए। हमने महीना नहीं बांट रखा है। हम भ्रष्टाचार के इस सिस्टम को खत्म करने आए हैं। जैसे दिल्ली से भ्रष्टाचार खत्म हुआ, वैसे ही पंजाब से भी अब भ्रष्टाचार खत्म होगा। 

अरविंद केजरीवाल ने माना कि बहुत सारे अधिकारी ईमानदार हैं। कुछ चंद मछलियां हैं, जो सारे तालाब को गंदा करती हैं। केजरीवाल ने अधिकारियों से अपील कि सब लोग ईमानदारी से काम करें। लोग बहुत बड़ा इंकलाब लेकर आए हैं। लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। सब की उम्मीदों को हमें मिलकर पूरा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें